रामगंजमंडी शहर में एक वायरल ऑडियो क्लिप को लेकर वाल्मीकि समाज में भारी आक्रोश फूट पड़ा। ऑडियो में एक व्यक्ति को धमकाते हुए बहु से छेड़छाड़ का आरोपी ससुर वाल्मीकि समाज को नीचा दिखाने की भाषा इस्तेमाल की गई। इसी को लेकर बुधवार को वाल्मीकि समाज के लोगों ने शहर के पन्नालाल सर्किल पर विरोध प्रदर्शन कर आरोपी का पुतला जलाया और एसडीएम चारू वर्मा को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।विरोध प्रदर्शन के दौरान समाज के लोगों ने हाथों में झाड़ू लेकर नारेबाजी की और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन में महिलाएं, युवा और समाज के गणमान्य लोग शामिल रहे।
दरअसल, नवविवाहिता ने 2 अगस्त को रामगंज मंडी थाने में अपने ससुर के खिलाफ छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करने का मामला दर्ज करवाया था। लेकिन 5 दिन बीतने के बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर पीड़िता बार-बार थाने पहुंच रही है। वहीं मामले में सीआई मनोज सीकरवार ने जानकारी दी कि पीड़िता के बयान बुधवार को कोर्ट में 164 के तहत दर्ज कराए गए हैं। उचित कार्रवाई करेंगे।
वही वाल्मीकि समाज के रजत नरवाला ने बताया कि हाल ही में एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें आरोपी द्वारा एक व्यक्ति को धमकी देते हुए वाल्मीकि समाज को अपमानजनक शब्दों में संबोधित किया गया है। इस अभद्र टिप्पणी से समाज की भावनाएं आहत हुई हैं, इसलिए विरोध प्रदर्शन कर पुतला जलाया गया और प्रशासन से न्याय की मांग की गई है।
प्रदर्शन में रजत नरवाला, राहुल गोडाला, नीरज, आकाश, विशाल, सुजल, सन्नी, सूरज पंवार सहित समाज के अनेक लोग मौजूद रहे।