मोड़क में मिली अज्ञात युवक की लाश : एनएच 52 फोरलेन का मामला, पुलिस पहचान में जुटी

रामगंजमंडी के मोड़क थाना क्षेत्र में आज सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब नेशनल हाईवे 52 पर समराथल होटल के सामने सड़क किनारे एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ। राहगीरों ने लाश देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मोड़क थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया।

प्रथम दृष्टया युवक की उम्र करीब 35 वर्ष आंकी जा रही है। शव पर पजामा पहना हुआ है और चेहरे पर हल्की दाढ़ी है। युवक की शिनाख्त अब तक नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।

पुलिस द्वारा आसपास के क्षेत्र में पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। यदि कोई व्यक्ति इस युवक को पहचानता है तो वह थाना मोड़क जिला कोटा ग्रामीण से संपर्क करे।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। घटना को लेकर क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

JJC NEWS
Author: JJC NEWS

Leave a Comment

ये भी पढ़ें