बागेश्वर धाम के आचार्य पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा एवं गौ माता महोत्सव कार्यक्रम की तैयारियों के क्रम में पंचायत समिति खैराबाद सभागार में बैठक आयोजित की गई।

बागेश्वर धाम के आचार्य पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा एवं गौ माता महोत्सव कार्यक्रम की तैयारियों के क्रम में पंचायत समिति खैराबाद सभागार में बैठक आयोजित की गई। जिसमें उप जिला प्रमुख कृष्ण गोपाल अहीर, प्रधान कलावती मेघवाल, विकास अधिकारी समय सिंह मीणा, पूर्व उप प्रधान भगत सिंह फ़ाणदा, पूर्व उप प्रधान सुनील गौतम, सामाजिक कार्यकर्ता नितिन शर्मा, पंचायत समिति सदस्य, तेजेंद्र नाहर अतिरिक्त विकास अधिकारी, मितलेश नागर सहायक अभियंता, प्रशासक एवं ग्राम विकास अधिकारी, कनिष्ठ सहायक एवं रोजगार सहायक उपस्थित रहे।

 विकास अधिकारी समय सिंह मीणा ने बताया कि कथा महोत्सव के संबंध में सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई एवं ग्राम पंचायत को स्वच्छता के संबंध में विशेष निर्देश दिए गए हैं। समारोह को पॉलिथीन मुक्त बनाए जाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे एवं स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इस संबंध में स्वच्छता संवेदकों को एवं ग्राम पंचायत को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। कार्यक्रम में पोलीथीन या प्लास्टिक की जगह स्टील के बर्तनों का उपयोग किया जाएगा।

 यातायात व्यवस्था दुरुस्त रहे इस हेतु खैराबाद , मोड़क गांव, चेचट, सातलखेड़ी ग्राम पंचायतों में मुख्य मार्गों पर किसी भी तरह का अतिक्रमण नहीं रहे इस सम्बन्ध में ग्राम विकास अधिकारियों को निर्देश दिए गए। अतिक्रमण पाए जाने पर पुलिस प्रशासन के सहयोग से मुख्य मार्गो को अतिक्रमण मुक्त किए जाने के निर्देश दिए गए।

JJC NEWS
Author: JJC NEWS

Leave a Comment

ये भी पढ़ें