रामगंजमंडी। शहर में नगर पालिका में सोमवार शाम को गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। बैठक एसडीएम चारु वर्मा की अद्यक्षता में हुई। जिसमें एसडीएम ने कार्यक्रम के आयोजन को लेकर निर्देश दिए। एसडीएम ने गणतंत्र दिवस पर राजकीय सेवा में कार्यरत कर्मचारीयों को उपस्थित रहने की बात कही।
पालिका ईओ तरुण लहरी ने बताया कि कार्यक्रम में शहर के साथ ब्लॉक स्तर पर प्रतिभावान विद्यार्थियों, शहर का नाम रोशन करने वाले प्रतिभा और डॉक्टर समेत सरकारी सेवा में चयनित होने वाले युवाओं को सम्मानित किया जाएगा। बैठक में तय किया गया कि कार्यक्रम का आयोजन हर वर्ष की तरह इस बार भी साबू क्रीडांगन में आयोजित किया जाएगा। सर्दी और शीतलहर को देखते हुए, कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8 बजे शहीदों को श्रद्धांजलि से होगी। इसमें इस वर्ष खैराबाद चौराहे पर महाराणा प्रताप स्टेशन चौराहे स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा, शहीद पन्नालाल, डॉ. भीमराव अंबेडकर और शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। बाद में संस्थाओं पर सुबह साढ़े 8 से 9 के बीच बजे ध्वजारोहण होगा। मुख्य समारोह में साबू क्रीडांगन में साढ़े 9 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। प्रभातफेरी प्रभारी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य के निर्देशन में निकलेगी। सुरक्षा के लिए पालिका और पुलिसकर्मियों को तैनात करने की बात कही।