किसान के खेत पर आगजनी और चोरी : रामगंजमंडी में खेत की क्वाटर में आग लगने से 4 लाख का नुकसान, भैंस के बच्चे चोरी

रामगंजमंडी के सोहनखेड़ा में मंगलवार सुबह खेत में आगजनी की घटना सामने आई। अज्ञात लोगों ने किसान के खेत स्थित क्वाटर में आग लगा दी। अचानक लगी आग इतनी भीषण थी कि क्वाटर में रखे प्लास्टिक के पाइप धू-धू कर जल उठे और कुछ ही देर में राख में तब्दील हो गए।

आग की लपटें उठती देख किसान परिवार मौके पर पहुंचा और पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन लपटें इतनी तेज थीं कि बुझाने की कोशिश नाकाम रही। किसान कन्हैया लाल धाकड़ ने बताया कि क्वाटर में प्लास्टिक के सिंचाई पाइप रखे थे, जो पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए। इससे करीब 3 से 4 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।

घटना के दौरान खेत पर बंधी भैंसों के दो बच्चे भी अज्ञात लोग चोरी कर ले गए। अचानक घटी इस वारदात से किसान परिवार सदमे में है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक सब कुछ जल चुका था।

किसान ने मामले की रिपोर्ट रामगंजमंडी थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से क्षेत्र के किसानों में आक्रोश और भय का माहौल है।

JJC NEWS
Author: JJC NEWS

Leave a Comment

ये भी पढ़ें