
चेचट कस्बे में गणतंत्र दिवस समारोहपूर्वक मनाने की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। बैठक तहसीलदार जगदीश सिंह झाला की अध्यक्षता में राजीव गांधी सेवा केन्द्र पर आयोजित हुई।
बैठक में चेचट सरपंच कृष्णा माली, सरकारी व निजी स्कूलों के संस्था प्रधान, माइंस एसोसिएशन अध्यक्ष सर्वजीत सिंह आनन्द, भाजपा के मंडल प्रतिनिधि गौरी शकर महात्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश तंवर, पूर्व प्रधान दिनेश भंडारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष सीपी शर्मा, पूर्व सरपंच गिरिराज बोबस, सहायक अभियंता देवेन्द्र अजमेरा शामिल हुए। बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी स्कूलों में सुबह 8 बजे, तहसील में 8.30 बजे, ग्राम पंचायत मुख्यालय पर 8.45 बजे और मुख्य समारोह में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मोड़क रोड में सुबह 9 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। जिसमें मुख्य अतिथि तहसीलदार जगदीश सिंह झाला होंगे। समारोह की अध्यक्षता सरपंच कृष्णा माली करेंगी। समारोह में स्कूलों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम किया जाएगा। समारोह में 10वी और 12 वीं कक्षा में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वालों छात्र-छात्राओं, भामाशाह, सामाजिक सरोकार करने वालों को सम्मानित किया जाएगा।