रामगंजमंडी में कोटा स्टोन एसोसिएशन चुनाव : 1575 मतदाता करेंगे मतदान, दोपहर 12 बजे तक 30% वोटिंग, 5 बजे बाद रिजल्ट

रामगंजमंडी में कोटा स्टोन स्मॉल स्केल इंडस्ट्रीज के चुनाव रविवार को जबरदस्त उत्साह और जोश के साथ हो रहे हैं। सुबह 8 बजे से कुदायला स्थित कार्यालय में मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। सुबह से ही व्यापारियों की लंबी कतारें लगीं। व्यापारी अपनी बारी का इंतजार करते हुए जोश के साथ मतदान कर रहे हैं।

इससे पहले अध्यक्ष पद पर नरेंद्र काला और कोषाध्यक्ष पद पर लोकेश खंडेलवाल निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। अब उपाध्यक्ष, सचिव, सह सचिव और 15 कार्यकारिणी सदस्य के लिए वोटिंग चल रही है।

चुनाव अधिकारी एडवोकेट जितेंद्र भारती ने बताया कि कुल 1575 मतदाता वोट डालेंगे। दोपहर 12 बजे तक करीब 30% मतदान हो चुका है। दोपहर 1 से 2 बजे तक ब्रेक रहेगा। इसके बाद शाम 5 बजे तक वोटिंग चलेगी और उसी के बाद मतगणना शुरू कर परिणाम घोषित किए जाएंगे। मतदान को लेकर पूरी व्यवस्था वकीलों की टीम देख रही है, जिसमें बैलेट पेपर और सत्यापन प्रक्रिया शामिल है।

किस पद पर कौन मैदान में

उपाध्यक्ष पद: दिनेश डापकारा, दिनेश धाकड़, बजरंग मेवाड़ा, राकेश जैन, राजेंद्र खंडेलवाल और सुधीर सुनेजा

सचिव पद: पालिकाध्यक्ष अखिलेश मेडतवाल बनाम व्यापारी भुवनेश चौधरी

सह सचिव पद: नीलेश डड्डा बनाम आशीष जोशी

कार्यकारिणी सदस्य: 15 पदों पर 25 प्रत्याशी मैदान में

मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण माहौल में जारी है। शाम होते ही कोटा स्टोन व्यापारियों को नई कार्यकारिणी मिल जाएगी।

JJC NEWS
Author: JJC NEWS

Leave a Comment

ये भी पढ़ें