रामगंजमंडी में तहसीलदार, कानूनगो और पटवारी धरने पर : लालसोट में तहसीलदार मारपीट मामले विरोध, बोले – दोषियों को सजा मिले

रामगंजमंडी में तहसीलदार, कानूनगो और पटवारी धरने पर : लालसोट में तहसीलदार मारपीट मामले विरोध, बोले – दोषियों को सजा मिल

रामगंजमंडी मे सोमवार को तहसीलदार, कानूनगो और पटवारियों ने धरना शुरू कर दिया है। उपखंड कार्यालय के सामने राजस्थान राजस्व सेवा परिषद के बैनर तले धरना प्रदर्शन किया गया। यह धरना लालसोट तहसीलदार अमितेश मीणा व स्टाफ से स्थानीय अधिवक्ताओं द्वारा की गई धक्का-मुक्की, अभद्र व्यवहार और रिकॉर्ड को नुकसान पहुंचाने की घटना का विरोध किया जा रहा है। तहसीलदार नेहा वर्मा ने कहा कि जब तक दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं होती राजस्थान राजस्व परिषद के तत्वाधान में तहसीलदार संघ, कानूनगो संघ और पटवार संघ धरने पर बैठा रहेगा। वही अधिकारियो की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग करते हुए कार्य बहिष्कार किया जाएगा। उन्होंने मांग की है कि जल्द दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई हो ताकि कार्य बहिष्कार से आमजन के कार्य प्रभावित ना हो।

गौरतलब है कि 19 अगस्त को घटी इस घटना में पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज करने में सात घंटे की देरी ने प्रदेशभर के राजस्व कार्मिकों में आक्रोश फैला दिया है। इसी के विरोध में रामगंजमंडी तहसीलदार नेहा वर्मा, नायब तहसीलदार राहुल वर्मा, भू-अभिलेख निरीक्षक और क्षेत्र के पटवारियों ने सामूहिक अवकाश लेकर धरना दिया।

तहसीलदार बताया कि परिषद ने सरकार से दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी, राजस्व कार्मिकों को स्थायी सुरक्षा व्यवस्था, प्राथमिकी दर्ज करने में लापरवाही बरतने वाले थानाधिकारी का निलंबन तथा राजस्व न्यायालयों में अधिवक्ताओं के लिए आचार संहिता लागू करने की मांग की है।

चेतावनी दी गई कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन जारी रहेगा। धरने में तहसीलदार नेहा वर्मा, नायाब तहसीलदार राहुल वर्मा, कानूनगो कानूनगो रवि जैन, मुकेश मीणा, अनिल कुमार नागर, भवानीशंकर सैनी , वीरभान गुर्जर, रोहित नवरिया और पटवारी महेंद्र सिंह, हिमांशु अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

JJC NEWS
Author: JJC NEWS

Leave a Comment

ये भी पढ़ें