रामगंजमंडी में प्रेम प्रसंग में युवती की संदिग्ध मौत : स्टेट हाईवे को जाम कर धरने पर करणी सेना और ग्रामीण, हत्या का आरोप लगाकर मुआवजे की मांग

संदिग्ध अवस्था में मिला युवती का शव,परिजनों ने युवक पर हत्या का आरोप,खैराबाद चौकी के सामने बैठे धरने पर, आरोपी को गिरफ्तार सहित 50 लाख की मांग….

कोटा जिले की रामगंजमंडी क्षेत्र से 1 महीने से लापता युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने के बाद पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया। रविवार को राजपूत करणी सेना और ग्रामीणों ने शव को ट्रैक्टर में रखकर खैराबाद पुलिस चौकी के सामने स्टेट हाईवे 9B पर जाम लगा दिया। मृतका की मां खुद ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठी हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि यह हत्या का मामला है और पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज होने के बाद भी समय पर कार्रवाई नहीं की। वे मृतका की मां को मुआवजा देने और लापरवाह पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वही ग्रामीण लगातार नारेबाजी कर रहे है। युवती के शव के साथ दोपहर 12 बजे ग्रामीणों ने धरना शुरू कर दिया। जिसके बाद से अभी धारण जारी है,सूचना पर धरना स्थल पर तहसीलदार राहुल वर्मा, डिप्टी घनश्याम मीना और सीआई मनोज सीकरवार ग्रामीणों से समझाइश करने में जुटे हुए हैं, लेकिन ग्रामीण लगातार पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। सड़क की दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, हालांकि पुलिस ने ट्रैफिक को वैकल्पिक मार्ग से डायवर्ट किया है।

ग्रामीणों और मृतका के परिजनों का कहना है कि गोयन्दा निवासी युवती 30 दिन पहले अचानक लापता हो गई थी। उसकी मां ने बुरनखेड़ी निवासी हीरालाल धाकड़ पर बेटी को परेशान करने और जबरन ले जाने का आरोप लगाया था। मृतका की मां का कहना है कि 11 जुलाई को हीरालाल उनके घर आया, उनके साथ बदसलूकी की और बेटी को जबरन उठाकर ले गया। इसके बाद उन्होंने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।

सीआई मनोज सीकरवार ने बताया कि पुलिस की जांच में सामने आया कि युवती आरोपी हीरालाल के साथ प्रेम प्रसंग के चलते भीलवाड़ा में रह रही थी। शनिवार रात अचानक युवती की तबीयत बिगड़ने से उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी हीरालाल शव को अपने गांव बुरनखेड़ी के घर लाया और फरार हो गया। शव मिलने पर युवती के हाथ में कैलूना (इंट्रावेनस कैनुला) भी लगा हुआ था। फिलहाल पुलिस मामले को शांत करने में लग रहे है।

JJC NEWS
Author: JJC NEWS

Leave a Comment

ये भी पढ़ें