
रामगंजमंडी। क्षेत्र के सांसद प्रत्याशी एवं रामगंजमंडी पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल मंगलवार को शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए क्षेत्र के दौरे पर रहे। इस दौरान वे विभिन्न गांवों में पहुंचकर दिवंगतजनों के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदनाएं प्रकट कीं।
प्रहलाद गुंजल ने सबसे पहले ढाबादेह पहुंचकर टोनी आहूजा के घर शोक जताया, जहां शिव सिंह की माता के निधन पर संवेदना व्यक्त की। इसके बाद वे अंतरालिया गांव में अबुल भाई पूर्व उपसरपंच सुकेत, मांगू सिंह जी की माता जी, नयागांव में लोकेश खंडेलवाल और कमलेश नामदेव की माताजी के निधन पर पहुंचे। रामगंजमंडी में भोला सुमन जी के देहांत पर शोक जताया।
खैराबाद में आसिफ मेव की बहन और टाटा मास्टर साहब के भ्राता, वकील जगदीश जी के निधन पर शोक प्रकट करने के बाद बुरानखेड़ी में जमुना लाल जी अहीर एवं बोरिना में गंगाराम जी के बड़े भाई साहब के निधन पर उनके निवास स्थान जाकर श्रद्धांजलि दी।
इस शोक यात्रा में सांसद प्रत्याशी के साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रमुख रूप से ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, गोविंद ब्लॉक अध्यक्ष हेमंत तिवारी, राजेंद्र सिंह सिसोदिया, विक्रम सिंह भदौरिया, कमल गुर्जर, विजय गौतम, रमेश मीणा, गुड्डू भाई, मेहरबान सिंह, श्याम आचार्य, मुकेश सेन, नदीम बैग, नारायण कानूगो, अशोक मेघवाल, राजेंद्र धनिया, शामिक अली, नंदन शर्मा, मुकेश धाकड़, नूर मोहम्मद, देवी शंकर मीणा, रवि गौतम, बंटी शर्मा, योगेश गुप्ता, रिंकू धाकड़, हनुमान गुर्जर, कालू सेन, जगदीश पोरवाल, मनीष पारेता, बसंती लाल जी, अब्दुल सलाम भाई, शराफत न्यू, नरेंद्र गुर्जर, भीमराज गुर्जर, अनिल औरा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता साथ रहे।
गुंजल ने इस मौके पर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की और परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य रखने का संबल दिया।