रामगंजमंडी : युवा दल ने दिखाई मानवता की मिसाल, हादसे में मृत युवक के परिवार को आर्थिक संभल

रामगंजमंडी नगर की जानी-मानी सामाजिक संस्था युवा दल ने एक बार फिर इंसानियत और नेकी की मिसाल पेश की है। 1 अगस्त को दुर्जनपुरा निवासी 32 वर्षीय युवक, जो एएसआई कंपनी की खान में कारीगरी का कार्य करता था, उसकी खैराबाद से रीछड़िया के बीच सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई थी।इस हादसे के बाद मृतक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। खासकर उसकी पत्नी और दो छोटे बेटे – एक 9 वर्ष का और दूसरा 6 वर्ष का बेसहारा हो गए।जब यह दर्दनाक खबर अखबारों में प्रकाशित हुई, तब युवा दल ने आगे आकर पीड़ित परिवार की मदद का बीड़ा उठाया। संस्था ने मृतक की पत्नी से संपर्क कर उन्हें ₹21,000 की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की, जिससे उन्हें इस कठिन समय में थोड़ी राहत मिल सके।युवा दल के इस नेक कदम की नगरवासियों ने सराहना की है और इसे मानवता के लिए प्रेरणादायक बताया है। संस्था के सदस्यों ने बताया कि वे आगे भी जरूरतमंदों के साथ इसी प्रकार खड़े रहेंगे।यह कार्य दिखाता है कि समाज में आज भी ऐसे लोग मौजूद हैं जो दूसरों का दुख अपना समझकर मदद के लिए हाथ बढ़ाते हैं।

JJC NEWS
Author: JJC NEWS

1 thought on “रामगंजमंडी : युवा दल ने दिखाई मानवता की मिसाल, हादसे में मृत युवक के परिवार को आर्थिक संभल”

Leave a Comment

ये भी पढ़ें