पालिकाध्यक्ष ने पहली बार फहराया तिरंगा : सामूहिक राष्ट्रगान हुआ, मेडतवाल बोले- स्वच्छ्ता ही देश की असली सेवा

रामगंज मंडी में तिरंगे के साथ गूंजा भारत माता की जय

रामगंज मंडी में शुक्रवार को 79वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। नगर पालिका कार्यालय में सुबह पालिका अध्यक्ष अखिलेश मेडतवाल ने तिरंगा फहराया। तिरंगा लहराते ही राष्ट्रीय गान की धुन गूंज उठी और सभी पार्षदों, अधिकारियों एवं नागरिकों ने एक साथ खड़े होकर सामूहिक राष्ट्रगान किया। माहौल देशभक्ति के रंग में रंग गया और परिसर ‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंज उठा।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर पालिका भवन को विशेष लाइटिंग और सजावट से आकर्षक रूप दिया गया। रंग-बिरंगी रोशनी में नहाया पालिका भवन रात में देखने लायक था। लोग ठहरकर तस्वीरें खींचते रहे और बच्चे तिरंगा हाथ में लिए खुशी से झूमते नजर आए।

इस अवसर पर पालिका अधिशासी अधिकारी तरुण कुमार लहरी और पालिका नेता प्रतिपक्ष महेंद्र सामरिया भी मौजूद रहे। दोनों ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश की एकता और अखंडता के लिए मिलजुलकर कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम शुरू होने से पहले नगर पालिका के पूर्व जमादार के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की गई। सभागार में 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। अध्यक्ष अखिलेश मेडतवाल ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे लिए त्यौहार से कम नहीं है, इसे पूरे जोश और सम्मान के साथ मनाना हर नागरिक का कर्तव्य है।


 

JJC NEWS
Author: JJC NEWS

Leave a Comment

ये भी पढ़ें