
रात 12 बजे जन्मे कान्हा : आर एस एस ने घोष वादन कर दी सलामी, श्रद्धांलुओं ने जयकारे से किया स्वाग
रामगंज मंडी में शनिवार को धूमधाम से श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। रात 12 बजे श्रद्धालुओं ने श्रीकृष्ण के जय जयकारे के साथ नन्हें कान्हा का स्वागत किया। जन्माष्टमी पर शहर के प्रमुख 3 मंदिरों को आकर्षक लाइटिंग से सजाया गया। जिसमें शाम से ही श्रद्धालुओं का मंदिरों में तांता लगा रहा। कृष्ण जन्मोत्सव में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्वयं सेवकों ने घोष वादन कर भगवान कृष्ण को सलामी दी।
महाआरती ने हजारों की संख्या में मंदिरों में श्रद्धालुओं ने हाजरी लगाई। जिसके बाद मंदिर समितियों द्वारा पंचामृत और पंजीरी प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान शहर वासियों ने अपने नन्हें बच्चों को श्री कृष्ण और राधा की ड्रेस में तैयार कर मंदिर में लेकर आयें। जन्माष्टमी को लेकर बच्चों में भी राधा कृष्ण बनाने का उत्साह रहा।
शहर में जुल्मी रोड पर सबसे बड़े राधे कृष्ण मंदिर पर लाइटिंग डेकोरेशन ने श्रद्धालुओं को आकर्षित किया। शाम 7 बजे से राधे कृष्ण का अभिषेक स्वरूप पूजन विधि शुरू हुई। जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने मंदिर में पहुंच कर राधे कृष्ण के दर्शन किए। वही शहर के गोवर्धन नाथ मंदिर में श्री कृष्ण लीला की आकर्षक झांकियों ने श्रद्धालुओं को रोमांचित किया। भगवान कृष्ण का बाल स्वरूप नटखट स्वरूप दिखाया गया। साथ ही राधा कृष्ण साथ में झूला झूलते झांकी बनाई गई।
शहर के सबसे पुराने गोवर्धन नाथ मंदिर झाँकिया सजाई गई। साथ ही मंदिर में लाइटिंग डेकोरेशन किया गया। श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर युवाओं ने हांडी फोड़ कार्यक्रम किया। जिसमें 20 फीट ऊपर हांडी को मानव श्रृंखला की मंजिल बनाकर फोड़ा गया।
इसी के साथ शहर के स्टेशन चौराहे पर हनुमान मंदिर परिसर में पंडित कपिल वैष्णव द्वारा श्री कृष्ण के बाल स्वरूप, पेड़ पर बैठे कान्हा, गोपियों ने छिछोरी करते कृष्ण, पलने में लड्डू गोपाल सहित मीरा के कृष्ण की आकर्षक झांकियां बनाई गई। साथ ही झांकियों को 3D में बनाया गया। जिसे श्रद्धालुओं ने बहुत पसंद किया